अजय देवगन का जीवन परिचय हिंदि मे | Ajay Devgan biography in hindi

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल, 1969, को दिल्ली मे एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से आते हैं। अजय देवगन का जन्म का नाम विशाल देवगन हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के कई अभिनेता और अभिनेत्रीयों के साथ सुपरहिट फिल्मे कर के पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया हैं। अजय देवगन के फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘फूल और कांटे’ से हुई जो एक सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म उन्होंने दो मोटरसाइकिल पर पैर रखकर की गई एंट्री आजतक चर्चा का विषय बनी रहती हैा
उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के स्टंटमैन और एक्शन फिल्म डायरेक्टर भी थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फिल्मों का निर्माण किया था।
एक मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक जब करिश्मा अजय की जिंदगी में आईं तो उस वक्त रवीना के साथ अजय डेट कर रहे थे, लेकिन करिश्मा के प्यार में गिरफ्तार अजय ने रवीना को दगा दे दिया। लेकिन अफसोस करिश्मा और अजय का रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया और उनकी जिंदगी में काजोल आ गईं। इसके बाद अजय देवगन ने मशहूर अभिनेत्री काजोल से 1999 मे प्रेम विवाह कर लिए। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फिल्म “हलचल” में नजर आई थी।

बतौर अभिनेता उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था क्योकि फूल और कांटे के बाद अजय देवगन ने प्लेटफॉर्म, संग्राम, शक्तिमान, बेदर्दी, कानून जैसी फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ मारपीट के दृश्य करना होते थे। वक्त को भांपते हुए अजय ने यू टर्न लिया और महेश भट्ट की फिल्म ‘जख्म’ की। इसके बाद उन्हें बेहतरीन अभिनेता माना जाने लगा और बाद में अजय ने कॉमेडी फिल्में भी की।
अब तक वे 110 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके है। उन्होंने बहुत से अवार्ड जीते है, जिनमे दो राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड और चार फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। 2016 में उन्हें भारत सरकार ने भारत के चौथे सर्वोच्च अवार्ड पद्म श्री से सम्मानित किया है।
अजय देवगन की नई फिल्म आ रही है Tanhaji जो 10 january 2020 को Release हो रही है।
अजय देवगन का संक्षिप्त जीवनी – Ajay Devgan Biography
नाम | अजय देवगन |
जन्म | 2 अप्रैल 1969 |
जन्म स्थल | दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
राशि | मेष |
पिताजी | वीरू देवगन (स्टंट निदेशक) |
माताजी | वीना देवगन |
भाई | अनिल देवगन |
बहन ( Sister ) | नीलम देवगन और कविता देवगन |
विवाह | 24 फरवरी 1999 |
पत्नी | काजोल |
पुत्र | युग |
पुत्री | नायसा |
निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र, इंडिया |
स्कूल | सिल्वर बीच हाई स्कूल, जुहू, मुंबई |
कॉलेज | मिठीबाई कॉलेज |
शिक्षा योग्यता | स्नातक (B.Com.) |
पेशा | अभिनेता, निर्देशक और निर्माता |
फिल्म डेब्यू | फूल और कांटे (22 November 1991) |
सम्पत्ति | 207 करोड़ |

Ajay Devgan On Social Media
Social Media | Social Media Id | Social Media Followers |
ajaydevgn | 5.1 Million Followers | |
Youtub | Ajay Devgn Ffilms | 364 k subscribers |
@ajaydevgn | 12 Million Followers | |
@AjayDevgn | 7,878,170 Followers |
अजय देवगन के बारे में 10 अद्भुत जानकारियां
- अजय देवगन का घरेलू नाम राजू है।
- अजय देवगन ने बाल कलाकार के रूप में ‘प्यारी बहना’ (1985) में अभिनय किया है।
- अजय ने यू मी और हम (2008) और शिवाय (2016) डायरेक्ट की है।
- दिलीप कुमार के साथ फिल्म करने की अजय की ख्वाहिश है। उन्होंने दिलीप साहब के साथ ‘असर : द इम्पेक्ट’ नामक फिल्म की योजना भी बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी, जिसका अजय को आज भी अफसोस है।
- जख्म (1998) और द लीजेण्ड ऑफ भगत सिंह (2002) के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
- अजय जब फिल्मों में आए तो उनकी शक्ल-सूरत की खिल्ली उड़ाई गई थी, लेकिन अमिताभ बच्चन ने अजय को ‘डार्क हॉर्स’ कहा और बिग बी की कसौटी पर अजय खरे उतरे।
- अजय देवगन को लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है।
- अजय का पूरा परिवार देवी दुर्गा का उपासक है और वे हर वर्ष चादर चढ़ाने अजमेर की दरगाह-शरीफ भी जाते हैं।
- 1995 में देवगन और उनकी पत्नी काजोल फिल्म गुंडाराज के बाद से आपसी रिश्ते में दिखाई दिए। उस समय मीडिया उन्हें “एन अनलाइकली पेयर” कहता था, क्योकि उन दोनों के रंग में काफी फर्क था।
- देवगन बॉलीवुड की पहली शक्सियत है जिनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट है।
I am not rattling great with English but I get hold this really easygoing to read .
I was looking at some of your articles on this site and I believe this internet site is really instructive! Keep on posting .
Thanks for feedback
It is really a nice and helpful piece of info. I’m glad that you shared this helpful info with us. Please keep us informed like this. Thank you for sharing.
Thanks for feedback
I used to be able to find good advice from your articles.