अजित कुमार एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते है | रोमांचक मनोवैज्ञानिक फिल्म आसई (Aasai) जो की 1995 में महत्त्वपूर्ण मान्यता पाने से पहले उन्होंने अपना भविष्य तेलुगु फिल्म से शुरू किया| फिर एक के बाद एक सफल फिल्मों की एक डोर बनती गई, जिसने शुरू में अजित को एक रोमांटिक हीरो, उसके बाद एक्शन हीरो और अंततः एक जन प्रतीक के रूप में स्थापित कर दिया| उन्होंने कई मनमोहन किरदार किये है, जिन्हें आज भी लोग याद करते है
जन्म और परिवार (Ajith Kumar Birth and Family)
अजित कुमार का जन्म 1 मई 1971 को भारत में हैदराबाद में हुआ था| उनके पिता सुब्रमण्यम चेन्नई, तमिलनाडु से हैं| उनकी माँ मोहिनी कोलकाता, पश्चिम बंगाल से है|
अजित ने स्वयं -स्वच्छता और नागरिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए और शहरी फैलाव की समस्याओं को काम करने में मदद करने के लिए अपने माता पिता के नाम पर “मोहिनी -मणि फाउंडेशन ” नामक गैर -लाभकारी संस्था बनाई|
अजित हैदराबाद, भारत के एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में मंझले बच्चे के रूप में पैदा हुए, जिनका फिल्म उद्योग से कहीं कोई सम्बंध नहीं था| वह चेन्नई, तमिलनाडु में पले बढे| उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने से पहले ही 1986 में असन मेमोरिअल उच्च माध्यमिक स्कूल छोड़ दिया|
अजित कुमार का संक्षिप्त जीवनी – Ajith Kumar Biography
नाम | अजित कुमार |
उपनाम | थाला |
जन्म | 1 मई 1971 |
जन्म स्थल | सिकंदराबाद, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
राशि | वृषभ |
पिताजी | परमेश्वर सुब्रमण्यम |
माताजी | मोहिनी मनी |
भाई | नूप कुमार (स्टॉक ब्रोकर), अनिल कुमार |
बहन | 2 (दोनों बहन की कम उम्र में मृत्यु हो गई) |
विवाह | 24 अप्रैल 2000 |
पत्नी | शालिनी अजित (अभिनेत्री) |
पुत्र | अद्विक अजित (जन्म – 2015) |
पुत्री | अनुष्का (जन्म – 2008) |
निवास स्थान | सिकंदराबाद, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
स्कूल | आसन मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई, तमिलनाडु |
कॉलेज | ज्ञात नहीं |
शिक्षा योग्यता | ज्ञात नहीं |
पेशा | अभिनेता, रेसर |
फिल्म डेब्यू | तमिल फिल्म– एन वीदु एन कानवार (1990) बॉलीवुड फिल्म– अशोका (2001) |
सम्पत्ति | 185 करोड़ |
अजित को कार रेसिंग के अपने पेशे को बनाए रखने के लिए, 18 साल की उम्र में ही नौकरी करनी पड़ी| उन्होंने एक मेकेनिक के रूप में काम शुरू किया और अपने लिए एक चालक लाइसेंस प्राप्त कर लिया जो कार दौड़ में उनकी रूचि के अनुरूप था|
उन्होंने एक कपड़ा निर्यात कंपनी में प्रशिक्षु के रूप में प्रवेश किया, फिर व्यापारी बन गए, साथ ही अखबारों तथा टीवी के लिए छोटे मोटे विज्ञापन करते रहे| उन्होंने दौड़ में बहुत सारा पैसा लगाया| वह दोस्तों से टायर उधार लिया करते थे और जब चेन उतर जाती थी तब वह दोस्त उनकी मदद करते थे, कियोंकी उस दौरान दौड़ में कमाई नहीं थी|
अजित कुमार भौतिक अवस्था (Ajith Kumar physical state)
लम्बाई (लगभग) | सेंटीमीटर में – 175 cm मीटर में – 1.75 m इंच में – 5′ 9″ |
वजन (लगभग) | किलोग्राम में – 80 kg पाउंड में – 154 lbs |
शारीरिक माप (लगभग) | छाती: 42 इंच, कमर: 34 इंच, Biceps: 15 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | श्वेत |
मनपसंद चीजें | Favourite Things
पसंदीदा भोजन | |
पसंदीदा रंग | काला |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन, एम जी रामचंद्रन, राजेश खन्ना, रजनीकांत, कमल हासन |
पसंदीदा खेल | रेसिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, घुड़सवारी |
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड | |
पसंदीदा फिल्म हॉलीवुड | |
पसंदीदा टीवी सीरियल | |
पसंदीदा संगीतकार | |
पसंदीदा रेसर | आर्टन सेना |
शौक | रेसिंग |
वह एक पेशेवर कार रेसर हैं। उन्होंने अपने रेसिंग करियर के दौरान कई तरह की रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लिया :- फॉर्मूला मारुति इंडियन चैंपियनशिप (2002), फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया चैम्पियनशिप (2003), एफआईए फॉर्मूला टू चैम्पियनशिप (2010), और फॉर्मूला 2 चैम्पियनशिप (2010), इत्यादि।
वह साईं बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं।